राँची जिला के सभी अंचलों
में हर मंगलवार को जनता
दरबार का आयोजन
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में जनता दरबार का आयोजन
“जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है:- उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री
जनता दरबार में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
आवेदक इस त्वरित सुधार को लेकर जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा करते इस जनता दरबार को सार्थक पहल बताया
आवेदक ने कहा की जनता दरबार से लोगों की समस्या का समाधान सही मायने में हो रहा है। इससे लोगों का विश्वास झारखण्ड सरकार और जिला प्रशासन में काफ़ी बढ़ा है
राँची जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिले के सभी अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार* का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निवारण करना और प्रशासनिक सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।
जनता दरबार में मुख्य रूप से आवासीय, जाति, आय एवं स्थानीय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन, दाखिल-खारिज एवं भूमि विवाद निवारण, पंजी-2 में सुधार एवं भूमि अभिलेख संबंधी कार्य, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवेदन, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़ी शिकायतें, मनरेगा एवं कृषि ऋण माफी, केसीसी से संबंधित मामले, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित भुगतान आदि से संबंधित शिकायतें आयीं जिनमें कइयों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभाग/कार्यालय को अग्रसारित किया गया।
जनता दरबार का उद्देश्य
जनता दरबार का आयोजन जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। इस मंच के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएँ, जैसे भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्रों से संबंधित मुद्दे, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, और अन्य प्रशासनिक शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा। यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
“जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची ने कहा, “जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। हमारा प्रयास है कि प्रशासन जनता के और करीब आए और प्रत्येक नागरिक को उसका हक समय पर मिले। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे इस मंच का उपयोग करें और अपनी समस्याओं को बेझिझक हमारे समक्ष रखें।”
विशेष श्रेणी के लिए प्राथमिकता
उपायुक्त राँची के निर्देशानुसार राँची जिला के सभी प्रखंड़ों/अंचलों में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, और महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। जिसको लेकर राँची जिला के सभी प्रखंड़ों अंचलों में विशेष रूप से उनकी समस्या को सुनते हुए कुछ शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया।
नागरिकों से अपील
जिला प्रशासन, राँची सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने अंचल में आयोजित होने वाले जनता दरबार में भाग लें और अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुँचाएँ। यह पहल न केवल समस्याओं के समाधान में सहायक होगी, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी।
जनता दरबार में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
अंचल अनगड़ा, ग्राम - सालहन, खाता - 142, प्लाट - 1222, रकबा - 20 डिसमिल का राजस्व लगान रसीद बीस वर्षो से नहीं कट रहा था आवेदक परेशान था। जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए ऑनलाइन सुधार कर लगान रसीद अद्यतन कर दिया गया जिससे रसीद कटना प्रारम्भ हो गया। इस त्वरित समाधान से आवेदक ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन की इस सार्थक पहल की प्रशंसा की।
तत्काल पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया
संगीता देवी पति स्व निवास सिंह मुंडा पंचायत हेसाडीह ग्राम चौकाहातु आज अंचल कार्यालय सोनाहातु में पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आई थी। जिसपर त्वरित समाधान कराते हुए आवेदिका को तत्काल पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। जिससे आवेदिका काफ़ी खुश नजर आई, इस पहल पर आवेदिका ने कहा की ये सही मायने में गाँव की सरकार है, जिससे लोगों की समस्या का समाधान मिल रहा है।
आवेदक इस त्वरित सुधार को लेकर जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा करते इस जनता दरबार को सार्थक पहल बताया
अंचल अनगड़ा, ग्राम - चीलदाग
खाता - 139, प्लाट - 1423, 1432 रकबा- 1.76 एकड़ एवं अंचल - अनगड़ा, ग्राम - महेशपुर, खाता - 96
प्लाट- 1327, रकबा - 20 डिसमिल, अंचल - अनगड़ा, ग्राम सोसो, खाता - 37, प्लाट - 893 रकबा- 14 डिसमिल सुधार का प्रकार - प्लॉट/पंजीII सुधार के लिए आवेदन दिया जिसपर तत्काल पंजीII में सुधार करा दिया गया। आवेदक इस त्वरित सुधार को लेकर जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा करते इस जनता दरबार को सार्थक पहल बताया।
रसीद निर्गत कर दिया गया जिसकी खुशी आवेदक के चेहरे पर साफ झलक रही थी।आवेदक ने कहा की ये पहल कुशल प्रशासन को प्रदर्शित कर रही है
अंचल नगड़ी, मौजा- सपारोम,
खाता संख्या-7, प्लॉट संख्या- 1192, 1193, रकबा-9.5 डिसमिल, दाखिल खारिज के उपरांत लगान रसीद निर्गत नही हो पा रहा था। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इनका लगान रसीद निर्गत कर दिया गया। जिसकी खुशी आवेदक के चेहरे पर साफ झलक रही थी। आवेदक ने कहा की ये पहल कुशल प्रशासन को प्रदर्शित कर रही है।
आवेदक ने कहा की जनता दरबार से लोगों की समस्या का समाधान सही मायने में हो रहा है। इससे लोगों का विश्वास झारखण्ड सरकार और जिला प्रशासन में काफ़ी बढ़ा है
आवेदक गंदूरा मुंडा ग्राम - सिंगरसाय खाता संख्या - 3 का काफी दिनों से रसीद नहीं कट रहा था। जिसको लेकर ये आज अंचल में आयोजित जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर अंचल अधिकारी के पास पहुचें उन्होंने शिकायत का तत्काल समाधान करते हुए रसीद निर्गत कर दिया। जिसको लेकर आवेदक ने कहा की जनता दरबार से लोगों की समस्या का समाधान सही मायने में हो रहा है। इससे लोगों का विश्वास झारखण्ड सरकार और जिला प्रशासन में काफ़ी बढ़ा है।
पिछले 3 वर्ष से ऑनलाइन सुधार के लिए प्रयासरत थे
बैजनाथ ठाकुर ग्राम आरा प्रखंड बुढ़मू का निवासी पिछले 3 वर्ष से ऑनलाइन सुधार के लिए प्रयासरत थे। कल उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के आयोजित जनता दरबार में आए जिसपर उनके द्वारा अंचल अधिकारी से मिलने के लिए कहा गया जिस पर तुरंत कागजात की जांच कर ऑनलाइन सुधार कर दिया गया और उन्हें रसीद उपलब्ध करा दिया गया। जिसको लेकर आवेदक द्वारा उपायुक्त को तहे दिल से बधाई दिया।
0 Comments