आम जनता को समय पर सेवा उपलब्ध कराना
जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता - उपायुक्त-
सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की शिकायतों के निष्पादन हेतु जारी "अबुआ साथी" (व्हाट्सएप नंबर-9430328080) का लाभ लगातार लोगों तक पहुँच रहा है। शिकायत दर्ज करने के बाद त्वरित समाधान मिलने पर लाभुकों ने प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा “Thank You अबुआ साथी”।
शिकायतों के निष्पादन से कुछ उदाहरण
1. चंद्र प्रकाश चौधरी (कम्प्लेन नं.-802235)
इनका पेंशन 01.03.2022 से लंबित था। शिकायत दर्ज करने पर समाधान कर 13 लाख 50 हजार 538 रुपये का भुगतान किया गया।
2. मालती कुमारी पहान (कम्प्लेन नं.-801001)
इनका पेंशन 01.05.2024 से लंबित था। शिकायत का समाधान कर 3 लाख 33 हजार 550 रुपये का भुगतान किया गया।
3. डी.एन. अंबस्टिया (कम्प्लेन नं.-800084)
पुनरीक्षित पेंशन प्राधिकार पत्र की राशि लंबित थी। बैंक शाखा को भेजे जाने के बाद भुगतान सुनिश्चित किया गया।
4. राजेन्द्र कुमार महतो (खलारी प्रखण्ड, ग्राम बमने)
आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में देरी की शिकायत दर्ज की। त्वरित संज्ञान लेते हुए आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
अबुआ साथी अब और भी यूजर फ्रेंडली
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के मार्गदर्शन में अबुआ साथी को और भी यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। चौट बॉट आधारित इस सुविधा के माध्यम से आमजन अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज कर सकते हैं तथा उनका त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार अबुआ साथी पर प्राप्त शिकायतों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाती है, प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग अग्रसारित कर समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी का संदेश
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता आम जनता को समय पर सेवा उपलब्ध कराना है। अबुआ साथी के माध्यम से लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है। हमारा उद्देश्य यही है कि किसी को भी बेवजह दफ्तर का चक्कर न लगाना पड़े और शिकायतें पारदर्शी तरीके से सुलझें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों का निपटारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि आमजन का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो सके।

0 Comments