आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ हुई भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-आराधना

आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ हुई भगवान श्री

 चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-आराधना






रांची 23 अक्टूबर. आज राजधानी के करमटोली स्थित आईएमए भवन, में श्री चित्रगुप्त परिवार मोरहाबादी के द्वारा पूरी श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-आराधना की गई. इस अवसर पर विशेष रूप से झारखण्ड की समृद्धि, विकास और आपसी सद्भावना कायम रहने की भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की गई. इस पूजन समारोह में विशेष रूप से कायस्थ समुदाय के लोगों के साथ ही विशेष रूप से कलम और दावात के आराधकों ने पूरी श्रद्धा, विश्वास, मंत्रोच्चारण के साथ पारंपरिक रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा की. उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया.
श्री चित्रगुप्त परिवार मोरहाबादी के संरक्षक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू के अनुसार आज आयोजित सामूहिक पारिवारिक भोज कार्यक्रम में 3000 लोगों ने भी अधिक लोगों ने भाग लिया. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. डॉ. बब्बू ने बताया कि इस साल कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण बात अनेक गणमान्य लोगों एवं विशिष्ट जनों के साथ ही वैसे लोगों को सम्मानित करना था जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त की है. आज कार्यक्रम के आयोजन में विशेष रूप से श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसमें संरक्षक चिकित्सक डॉ. एच.पी. नारायण, डॉ. ए.के. वर्मा एवं डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष लाला लक्ष्मी लाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, सुभाष कुमार, रमेश कुमार, डाॅ. संदीप कुमार एवं संजीव सिन्हा, सचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष
अजय कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव संजीव सिन्हा, अजय कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, प्रभात सहाय एवं कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार मिंकु, अनुनय शंकर टिंकु, आकाश सिन्हा, स्वाति सुमी, विनीता कुमारी, निभा सिन्हा, आरती कुमारी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों ने आयोजन में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया. डाॅ. बब्बू ने बताया कि शुक्रवार को हवन के पश्चात भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

Post a Comment

0 Comments