नव वर्ष पर राज्य सरकार
का महिलाओं को उपहार
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिले की लाभुकों को दिसंबर महीने की सम्मान राशि का भुगतान
03 लाख 91 हजार 578 लाभुकों के मध्य 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार की सम्मान राशि का भुगतान
योजना अंतर्गत प्रत्येक लाभुक को 2500 की सम्मान राशि का भुगतान
लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम भुगतान
नव वर्ष के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। योजना अंतर्गत रांची जिले की कुल 3 लाख 91 हजार 578 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।
यह भुगतान दिसंबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को नव वर्ष पर आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (दिसंबर माह)
•अनगड़ा – 16849 लाभुक
•अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13143 लाभुक
•बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9635 लाभुक
•बेड़ो – 20,696 लाभुक
•बुंडू – 8530 लाभुक
•बुंडू नगर पंचायत – 3566 लाभुक
•बुढ़मू – 18073 लाभुक
•चान्हो – 19813 लाभुक
•हेहल शहरी क्षेत्र – 15467 लाभुक
•ईटकी – 10440 लाभुक
•कांके – 31676 लाभुक
•कांके शहरी क्षेत्र – 1331 लाभुक
•खलारी – 9664 लाभुक
•लापुंग – 11436 लाभुक
•माण्डर – 23239 लाभुक
•नगड़ी – 18027 लाभुक
•नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8151
•नामकुम – 17960 लाभुक
•नामकुम शहरी क्षेत्र – 9086 लाभुक
•ओरमांझी – 18287 लाभुक
•राहे – 9670 लाभुक
•रातू – 18716 लाभुक
•सिल्ली – 21312 लाभुक
•सोनाहातू – 13227 लाभुक
•तमाड़ – 18692 लाभुक
•सदर शहरी क्षेत्र – 24892 लाभुक
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि नव वर्ष सभी के जीवन में नई आशाओं, नए संकल्पों और सकारात्मक बदलाव का संदेश लेकर आता है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी रूप से पहुंचे। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। हमें विश्वास है कि यह नया वर्ष जिले की महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

0 Comments