फाईलेरिया विलोपन हेतु
Mass Drug Administration
District Co-Ordination
Committee की बैठक
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक
दिनांक 10 फरवरी 2026 को फाईलेरिया विलोपन हेतु Mass Drug Administration (MDA) कुल- 619 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक- 15 जनवरी 2026 को समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में ऑनलाइन माध्यम से जिला स्तरीय फाईलेरिया विलोपन हेतु Mass Drug Administration District Co-Ordination Committee की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ भुवनिया, सिविल सर्जन सदर राँची, डॉ. प्रभात कुमार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
रांची जिले में Mass Drug Administration (MDA) बूथ कार्यक्रम का आयोजन
फाइलेरिया (हाथीपाँव) से मुक्ति पाने के लिए राष्ट्रीय लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी 2026 को जिले के कुल - 04 प्रखंड - राहे, तमाड़, सोनहातु में कुल -619 बूथों पर दवा खिलाई जाएगी। सभी निवासियों से अपील है कि निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी बूथ पर जाकर फाइलेरिया रोधी दवाएँ (DEC + Albendazole) अवश्य लें।
यह दवा पूरी तरह निःशुल्क है और सुरक्षित है। बाकी जो लोग 10 तारीख को दवा लेने से बच गए हैं, उन्हें घर-घर जा कर दिनांक 25 फरवरी 2026 तक इससे आच्छादित किया जाएगा।
फाईलेरिया विलोपन हेतु Mass Drug Administration (MDA) 2026 कार्यक्रम जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों कांके, सोनाहातू एवं तमाड़ में दिनांक 10 फरवरी 2026 को बूथ डे हैं, जो 25 फरवरी 2026 तक में मनाया जाना है, जिसमें शत प्रतिशत लोगों को फाईलेरिया से बचाव हेतु डी.ई.सी. एवं एल्बेंडाजोल की दवाये प्रशासकों के द्वारा खिलाई जाएगी।
उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सामुदायिक संगठनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी धर्मों के लोग सक्रिय रूप से भाग लें
उपायुक्त ने बैठक में विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि फाइलेरिया एक ऐसी रोकथाम योग्य बीमारी है जिसे जड़ से खत्म किया जा सकता है, बशर्ते हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का हो, निर्धारित समय पर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में सभी धर्मों के लोग सक्रिय रूप से भाग लें और दवा अवश्य लें, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।
मास अभियान के रूप में बड़े पैमाने पर दवा वितरण एवं सेवन सुनिश्चित किया जाए।
सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिसमें जागरूकता संदेश, वीडियो, पोस्टर एवं स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों के माध्यम से जानकारी फैलाई जाए।
JSLPS (जीविका) से जुड़े महिला समूहों (SHGs) की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। ये समूह ग्राम स्तर पर जागरूकता फैलाने, घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करने एवं दवा सेवन सुनिश्चित करने में प्रमुख योगदान देंगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा
उपायुक्त ने उत्साहवर्धन के लिए घोषणा की कि अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
"आइए मिलकर अपने जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को इस विकलांगता से मुक्त रखें
उपायुक्त ने सभी विभागों, आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों, शिक्षकों एवं सामुदायिक नेताओं से पूर्ण सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा, "आइए मिलकर अपने जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को इस विकलांगता से मुक्त रखें।"
फाइलेरिया के लक्षण दिखने में शरीर में काफी समय लगता हैं। एम.डी.ए. अभियान के द्वारा माइक्रोफाइलेरिया को समुदाय में फैलने से रोका जा सकता है।
जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों कांके, सोनाहातु एवं तमाड़ के कुल 491014 लक्षित आबादी (गर्भवती महिलाएं, अत्यंत गंभीर बीमार व्यक्ति एवं 2 वर्ष से छोटे उम्र के बच्चे को छोड़कर) को डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाजोल की दवा रिवलाई जानी है जिसमें कुल 619 बूथ में एवं 1238 दवा प्रशासक कार्य कर रहें हैं।
उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभागों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए
(1) बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग को MDA के द्वारा दिनांक 10.2.26 को प्रातः 09 से 03 बजे तक खुला रखते हुए दवा खिलायें तथा घर-घर जाकर दवा खिलाने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
(2) तीनों सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में उच्च प्राथमिकता वाले गाँवों 2. BDO, EDPO, MOIC, BEO, BPO बैठक आयोजित कर विशेष प्लान बनाकर कार्य करें।
(3) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों कांके, सोनाहातु एवं तमाड़ के सभी ग्रामसभा का आयोजन मुखिया/ ग्राम प्रधान के द्वारा करते हुए आगामी MDA कार्यक्रम को कार्य करें। सफल बनाने हेतु को सफल बनाने हेतु कार्य करें।
इस अभियान को सफल बनाने हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं अहम भूमिका है। सोनाहातु, तमाड, कांके की BPM अपने ग्रुप और समूह द्वारा प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।
(4) कृषक मित्र अपने पंचायत में मुखिया एवं ग्राम प्रधान से मिलकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांके, सोनाहातु एवं तमाड़ में कार्य करें।
बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता, डीपीएम JSLPS, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांके, सोनाहात राहे, तमाड़, MOIC सोनाहानु, तमाड़, कांके, जिला भी.वि.डी. सलाहकार, पदाधिकारी पीरामल फाउंडेशन AMO उपस्थित थे।

0 Comments