DMFT (District Mineral Foundation Trust), Untied Fund, CSR, BPHU-PM ABHIM, MPLADS, MLA Fund तथा 15वीं वित्त आयोग (स्वास्थ्य) के अंतर्गत कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक

DMFT (District Mineral Foundation

 Trust), Untied Fund, CSR, BPHU-PM 

ABHIM, MPLADS, MLA Fund तथा 

15वीं वित्त आयोग (स्वास्थ्य) के अंतर्गत 

कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की 

विस्तृत समीक्षा बैठक


उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

राँची जिला में विभिन्न स्वास्थ्य एवं विकास निधियों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 15.01.2026 को समाहरणालय ब्लॉक-ए अवस्थित सभागार में DMFT (District Mineral Foundation Trust), Untied Fund, CSR, BPHU-PM ABHIM, MPLADS, MLA Fund तथा 15वीं वित्त आयोग (स्वास्थ्य) के अंतर्गत कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलें अब तक स्वीकृत योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न मदों से लंबित पड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिलें अब तक स्वीकृत योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न मदों से लंबित पड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण किया जाए। सभी कार्यकारी एजेंसीयों को सख़्त निर्देश दिया गया की योजनाओं का क्रियान्वयन प्राक्कलन की विशिष्टियों के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं वित्तीय नियमावली का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय समुदायों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से लागू करना। विभिन्न मदों जैसे DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट), Untied फंड, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR), ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM), सांसद निधि (MPLADS), विधायक निधि (MLA Fund) तथा 15वीं वित्त आयोग के स्वास्थ्य सुविधा एवं परियोजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, राँची श्री सौरभ भुवनिया, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभियंत्रण, राँची, सिविल सर्जन, राँची, प्रभारी विकास शाखा, राँची, जिला योजना पदाधिकारी, राँची, कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, राँची, जिला खनन पदाधिकारी, राँची, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, राँची, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, राँची, जिला अभियंता, जिला परिषद, राँची, कार्यपालक अभियंता, NREGA-1, राँची, DMFT PMU के सदस्य एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ये सभी निधियां जिले के विकास, विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों से अपील की कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments