नामकुम के एससीपी फार्म हाउस
सोपारोम में होली महोत्सव, रंग बरसे
होली धमाल एवं मिलन समारोह आयोजित
रांची 1 मार्च. राजधानी रांची के नामकुम में सोपारोम स्थित एससीपी फार्म हाउस में आज रविवार को होली महोत्सव, रंग बरसे होली धमाल एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
सद्भावना और प्रेम के महोत्सव रंगोत्सव होली के अवसर पर एससीपी फार्म हाउस में सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच के द्वारा हुए इस आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता प्राकृतिक फूल पलाश के रंग से इस रंगोत्सव के अभिनन्दन के साथ ही कलाकारों द्वारा अपनी संगठनात्मक क्षमता एवं एकजुटता के लिये किया गया गंभीर विचार मंथन रहा.
नागपुरी एवं अन्य भाषाओं के रंगमंच और फिल्मों के कलाकारों की सक्रिय सहभागिता में आयोजित इस महोत्सव में विशेष रूप से कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गयी.
इस संदर्भ में सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक डाॅ. प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि इस होली महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के सानिध्य में इस महोत्सव के आयोजन के साथ ही कलाकारों की आपसी एकजुटता और उनकी क्षमता में वृद्धि करना था. इसके साथ ही आज हुए विचार विमर्श में मुख्य मुद्दा यह भी था कि वर्तमान स्वरूप में झारखण्ड की सांस्कृतिक समृद्धि के लिये जमीनी स्तर पर जुड़े यहाँ के कलाकार आपसी एकजुटता के बलबूते अपना ऐसा प्लेटफार्म तैयार करें जो न केवल उन कलाकारों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं एवं जरूरतों की पूर्ति करता हो बल्कि झारखण्ड की संस्कृति को भी व्यापक स्वरूप में पूरे देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सके.
नृत्यांजली डान्स एकेडमी (शक्ति ग्रुप) के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में मुख्य रूप से सिम्मी गोस्वामी, सुजाता भकत, लोकृति कुमारी, पंकज श्रीवास्तव, सोनी पाण्डेय, रिंकी कुमारी, मंजूषा कुमारी, मनीषा कुमारी, खुशी कंकन, सूरज कुमार सिन्हा, उपेन्द्र कुमार बब्लू, प्रिया कुमारी, पूजा चौधरी, संतोष, दीपक, आह्लाद स्वांसी, सूरज विकास मिंज, रविन्द्र कौर सहित अनेक लोग शामिल हुए.





.jpeg)


0 Comments