मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित
उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर
रिफिल के सब्सिडी वितरण शुभारम्भ
कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण
मंत्री, विधायक के द्वारा 10 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण हेतु प्रतीकात्मक चेक एवं सिलेण्डर का वितरण किया गया।
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मंगलवार को लखनऊ में उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन के सभागार में किया गया। मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, विधायक करछना, पीयूष रंजन निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा बाबू भंवरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थ्तिि में विकास भवन में उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलिण्डेर रिफिल की सब्सिडी अन्तरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समाप्ति के उपरान्त 10 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों यथा सर्वश्रीमती रश्मि सेन, रंजना, शिवांगी चौधरी, शुधरा देवी, तीरथकली, गीता देवी, कौशल्या देवी, सरोजा देवी, रूबी एवं सुनीता को निःशुक्ल सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण (अन्तरण) हेतु प्रतीकात्मक चेक एवं सिलेण्डर का वितरण उपस्थित मा० मंत्री जी, विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
लाभार्थियों को कार्यक्रम में अवगत कराया गया कि दीपावली के त्योहार के शुभ अवसर पर रिफिल बुक कराने पर राज्य सब्सिडी की धनराशि रू० 648/- उज्ज्वला योजना के लाभार्थी के खाते में अन्तरित होगी। सब्सिडी की धनराशि उन्हीं लाभार्थी को प्राप्त होगी जिनके बैंक खाते आधार लिंक होगें तथा जिनके के० वाई०सी० के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण होगें। जनपद में 577805 परिवार उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। इस अवसर पर श्री जी०पी० कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी प्रयागराज, भूपेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए०, जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुनील सिंह, अरूण कुमार, विकय अधिकारी, आई०ओ०सी०एल०/ उज्ज्वला योजना के जिला समन्वयक, जनपद के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक, गैस एजेन्सी के प्रतिनिधिगण तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

0 Comments