संकट में कायस्थ महासभा की भुमिका महत्वपूर्ण: नवीन जयसवाल
महासभा परिवार के सभी सदस्यों द्वारा जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है: डाॅ. प्रणब कुमार बब्बू
News 20 desk Ranchi: 12 जून, 2020 (शुक्रवार) को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखण्ड प्रदेश द्वारा कोविड-19 के संबंध में जागरूकता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिये हीनू चौक पर होम्योपैथिक दवा "आर्सेनिक एल्बम 30" का वितरण किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हटिया के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन जायसवाल ने कहा कि कोरोना ने जिस प्रकार पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी अपने पांव पसारे हैं वह सभी के लिये परीक्षा की घड़ी है. उन्होंने कहा कि अभी संकट में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है और खाद्दान या दवा वितरण के साथ ही महासभा द्वारा की गयी जागरूकता भी सभी को प्रेरित करता है.
इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि झारखण्ड में सभी लोगों तक कोरोना के संदर्भ में सटीक जानकारी पहुंचाने के लक्ष्य को सामने रखकर महासभा परिवार के सभी सदस्यो द्वारा जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है. उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की.
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के निर्णयानुसार राजधानी रांची सहित झारखण्ड के सभी नगरों और ग्रामीण क्षेत्र में सभी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिये विशेष अभियान चलाने की योजना के तहत आज हीनू चौक पर अवि होमियो हाल एवं झारखण्ड होमियोपैथी एसोसिएशन के डॉ.राजीव कुमार और मन्नत होमियो हाल के राजेश कुमार के सहयोग से कुल 644 लोगों को दवा दी गयी जिसका सीधा लाभ 3220 लोगों को होगा.
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शरीर की प्रतिरोध क्षमता के उन्नयन के लिये आर्सेनिक 30 एल्बम की अनुशंसा की है. कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिन्हा, भरत भूषण सिन्हा, मुन्ना लाल अग्रवाल, सुरेश यादव, सरिता कुमारी, अनिता गुप्ता, अनिल प्रसाद, गोपाल थापा, अभिषेक सिंह, अमर शर्मा, पंडित चन्द्रहास तिवारी, पंडित एवं राजेश्वर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश रंजन बब्लू, संजय शौर्य, दिनेश प्रसाद सिन्हा, जयदीप सहाय, सूरज कुमार सिन्हा, आलोक परमार, सौरभ वर्मा, अभिलाषा प्रिया, अभिलाषा अवि, श्रीमती प्रीति सिन्हा, विजय दत्त पिन्टू, ऋषि कुमार, सूर्य विकास मिंज, विजय कुमार सहित एबीकेएम के अन्य पदाधिकारियों एवं महासभा परिवार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



0 Comments