आॅल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर आॅर्गेनाईजेशन ने शिक्षा मंत्री भारत सरकार को लिखा पत्र: निजी स्कूलों के मनमानी पर रोक लगे,तीन महीने का बस और ट्यूनशन फीस तथा एनुअल चार्ज माफ हो
आॅल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफयर आॅर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चतुर्वेदी ने गत ११जून २०२०को भारत के शिक्षा मंत्री सह मानव संसाधन मंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' (भारत सरकार) को एक पत्र प्रेषित किया है। प्रेषित पत्र का विषय है " कोरोना काल में किए गए लाॅक डाउन में बंदी की वजह से ८०% अभिभावकों की आर्थिक स्थिति खराब है ऐसे में निजी स्कूलों द्वारा तीन माह का फीस और मनमानी ऐनुअल चार्ज से राहत दिलाए जाने हेतू अनुरोध किया गया है। आॅर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चतुर्वेदी ने पत्र के अंत में शिक्षा मंत्री भारत सरकार से अनुरोध किया है कि पूरे भारत के सभी राज्यों को वो अपने स्तर से यह निर्देश दें कि किसी भी राज्य में करोना लाॅक डाउन में टूट चुके अभिभावकों को निजी स्कूल द्वारा फीस मामले में कोई दवाब न दियाें जाए साथ हीं बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहे एसी व्यवस्था गंभीरता के साथ किया जाना सुनिश्चत किया जाए । बताते चलें कि आॅल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर आॅर्गेनाईजेशन ने बङी हीं गंभीरता से बच्चों और अभिभावकों की स्कूल, फीस और अभिभावकों की परेशानी को लिया है। साथ हीं आॅर्गेनाईजेशन झारखंड में निजी स्कूलों की मनमानी पर गहरी चिंता जताया है।


0 Comments