शासन व्यवस्था से अपराधियों का संरक्षण का दस्तूर बहुत पुराना है
विकास दुबे के संरक्षण कर्ता इतना जल्दी बेनकाब इसलिए हो गए क्योंकि उसने बिरनी के खोतें में ही हाथ डाल दिया था।
आप लोगों को बिहार में 90 के दसक में हुए नरसंहारों के सम्बन्ध कुछ जानकारी अवश्य होगा।
उन्ही नरसंहारों में से एक नरसंहार था " शंकर बिगहा नरसंहार"
जहानाबाद जिला (बिहार) के शंकर बीगहा गांव में 25 जनवरी 1999 की रात में 22 दलितों की हत्या निर्दयता पूर्वक रणबीर सेना ने किया था।
इस नरसंहार के लिए 24 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।
लेकिन आश्चर्य जनक ढंग से सभी 24 अभीयुक्त जहानाबाद जिला के निचले अदालत से ही16 वर्ष बाद 13 जनवरी 2015को बाइज्जत बरी हो गए।
आज तक यह पता ही नहीं चला कि उन 22 दलितों को किसने मारा।
मनोहर कुमार यादव
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी झारखण्ड।
0 Comments