सहकारिता मंत्री बादल पत्र लेख से, कोरोना संक्रमित
पैक्स प्रबंधक ब्रिजमोहन दास की मृत्यु पर परिवार को
10 लाख रूपये मदद किया जाए: प्रदीप कुमार
झारखंड राज्य लैम्पस पैक्स के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कृषि सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमित पैक्स प्रबंधक बृजमोहन दास की मृत्यु पर परिवार को दस लाख रूपया मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही साथ झारखंड के सभी लैम्पस पैक्स प्रबंधकों का इंश्योरेंस सरकारी खजाने से करने का आग्रह किया है। कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिडीह जिले से देवरी प्रखंड के असको पैक्स प्रबंधक बृजमोहन दास के आकस्मिक निधन होने पर पैक्स के साथ -साथ लैम्पस पैक्स कर्मचारी संघ को बहुत छति होने का गहरा दुःख व्यक्त किया है। बृजमोहन जी लैम्पस पैक्स कर्मचारियों के लिए आदर्श पुरूष थे। जिसकी छति का भरपाई करना बहुत ही कठिन है। भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे। कुमार ने आगे कहा कि संघ उनके परिवार के साथ खड़ा है। संघ उनके परिवार को हर संभव मदद करने को तैयार है। कुमार ने पत्रकारों को आगे कहा कि बृजमोहन जी अपने जीवन का पुरा समय पैक्स के हित में गंवा दिये। संघ ऐसे कर्मठ प्रबंधक को सरकारी मदद दिलाने के लिए हमेशा तैयार खड़ा है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मुवावजा नहीं मिलने पर संघ विधानसभा परिसर के सामने अनिश्चित कालीन धरने पर उतरने की बात कही।

0 Comments