नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 

किया पदभार ग्रहण


घाटशिला के नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार एस. अभिनव ने आज निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास से पदभार ग्रहण किया। घाटशिला का पदभार लेने से पूर्व श्री कुमार एस अभिनव सिमडेगा जिले के करसाई प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह- अंचलाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। 
निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास को आज विदाई दी गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख हीरामणि मुर्मू, अंचलाधिकरी श्री रिंकू कुमार, पंचायत समिति देवयानी मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री पतित पवन घोष सहित सभी प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अंचलाधिकरी द्वारा निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके द्वारा अब तक घाटशिला प्रखंड में किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भी घाटशिला प्रखंड के कर्मियों के सहयोग, स्नेह एवं अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments