भुखमरी,बेरोजगारी जैसी समस्याओं को रोकने के लिए बने जनसंख्या नियंत्रण कानून : शिवकिशोर

भुखमरी,बेरोजगारी जैसी समस्याओं को रोकने के लिए 

बने जनसंख्या नियंत्रण कानून : शिवकिशोर



   आज दिनांक 17 अक्टूबर 2020 को पिस्कामोड़ गुप्ता भवन के निकट सुचिता सिंह को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग
बनाए जाने पर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर छात्र क्लब ग्रुप,कपिल फाउंडेशन एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच की ओर से नागरिक अभिनंदन क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के नेतृत्व में किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग सुचिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण से ही भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा। घर, परिवार,समाज में खुशहाली तभी आएगी जब जनसंख्या पर नियंत्रण होगा वही क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा भुखमरी,बेरोजगारी जैसी समस्याओं को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बने। संस्था के कुमारी नीलम, अनिता कुमारी एवं शीला साहू ने जनसंख्या नियंत्रण पर सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत करते हुए हम दो हमारे दो के नारा लगाए। सामाजिक पूरी का पालन करने एवं मास्क पहनने का संकल्प लेकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Post a Comment

0 Comments