प्रदेश के हज यात्री अपना पास्पोर्ट प्राप्त करने के लिए
उ०प्र० राज्य हज समिति से सम्पर्क करें-नन्दी
प्रयागराज(पीएमए),उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने आज बताया कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण हज यात्रा न कर पाने वाले हज यात्रियों की धनराशि एवं पासपोर्ट को समय से वापस किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि फिर भी यदि किसी हज यात्री का पासपोर्ट अभी तक प्राप्त न हुआ हो तो वे इस संबंध में उ०प्र० राज्य हज समिति 10ए, विधान सभा मार्ग लखनऊ से सम्पर्क कर सकते हैं।
नन्दी ने बताया कि कोविड-19 वैष्विक महामारी के कारण हज-2020 के हज यात्रियों की हज यात्रा सऊदी अरब सरकार द्वारा निरस्त कर दी गयी थी, इस कारण से प्रदेश के कुल 28045 हज यात्री यात्रा पर नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि इससे हज यात्रियों द्वारा जमा धनराषि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज यात्रियों को वापस कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा जमा पासपोर्ट कोविड-19 महामारी के चलते सतर्कता बरतते हुए यात्रियों को पासपोर्ट उ०प्र० राज्य हज समिति द्वारा अपने व्यय पर यात्रियों के पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेज दिये गये हैं, ताकि हज यात्रियों को पासपोर्ट प्राप्त करने हेतु लखनऊ न आना पड़े, इस कार्य पर उ०प्र० राज्य हज समिति को अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करना पड़ा।
राम आसरे

0 Comments