जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग
को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के
कार्यकर्ताओं ने ली प्रतिज्ञा
आज दिनांक 13 नवंबर 2020 को रांची जिले के इटकी रोड कटहल मोड़ के निकट जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने एक साथ बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने और राष्ट्र रक्षा की प्रतिज्ञा ली, साथ ही उपस्थित लोगों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में अपने-अपने हस्ताक्षर कर संगठन के जिला अध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन भेजें। विदित हो फाउंडेशन आज 13 नवंबर छोटी दिवाली के शुभअवसर पर अपराहन 12:00 बजे एक साथ देश भर में 3000 विभिन्न स्थानों पर प्रतिज्ञा दिवस आयोजन कर रहा है जिसमें तीन लाख कार्यकर्ता जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग हेतु प्रतिज्ञा लेकर अपने हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री भारत सरकार के पास हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज रहे हैं। ज्ञात हो फाउंडेशन पिछले 7 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में अनवरत अभियान चला रहा है।इस अभियान को 125 सांसद एवं अनेक मंत्रियों का समर्थन प्राप्त हुई है। फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल भारत के माननीय राष्ट्रपति जी से भी मिलकर जनसंख्या नियंत्रण कानून विषयक अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंप चुका है। आज के प्रतिज्ञा कार्यक्रम में मुख्यरूप से वीरेंद्र प्रधान, सुचिता सिंह,डॉ.अर्जुन चौधरी, सुनील कुमार सिंह, शिव किशोर शर्मा, लाल राजीवनाथ शाहदेव, मंजू देवी, संपत्ति देवी, पूनम देवी, संजय वर्मा, लोकृती गुप्ता, अविनाश साहू, आर्यन कुमार वर्मा, महेंद्र राणा, कृष्णा साहू, गोविंद शर्मा, अवधेश शर्मा, चंदन कुमार आदि शामिल थे।




0 Comments