भाजपा ने जुझारु एवं समर्पित कार्यकर्ता
का बढ़ाया मनोबल : शिव किशोर
भाजपा ने जुझारु एवं समर्पित कार्यकर्ता का बढ़ाया मनोबल, शिव किशोर । आज दिनांक 28 नवंबर 2020 को जुझारू,कर्मठ एवं समर्पित भाजपा नेता जितेंद्र सिंह पटेल को उपाध्यक्ष, रांची महानगर एवं हरीनाथ साहू को भाजपा रांची जिला ग्रामीण का वरीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेता एवं छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के नेतृत्व में पिस्का मोड में अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा एवं क्लब के सुचिता सिंह,संतोष प्रसाद गुप्ता, सुजाता भकत, पूनम जायसवाल,कुमारी अनिता, रवि मेहता, सुनील कुमार साहू, सविता देवी,देवनंदन कुमार साहू, सविता देवी, खुशबू पटेल आदि मौजूद थे। संतोष प्रसाद गुप्ता ने कहा पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रमुख दायित्व सौपकर मनोबल बढ़ाया है। शिव किशोर शर्मा ने कहा जितेंद्र सिंह पटेल एवं हरीनाथ साहू ने भाजपा के कल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव, शहर शहर में जन-जन तक पहुंचाया,वही सुचिता सिंह ने कहा भाजपा पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है, हमें समर्पित भावना से पार्टी हित में कार्य करनी चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता सुनील कुमार साहू एवं डॉ.अनुज कुमार पटेल ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने,प्रशासन के निर्देशों का पालन करने एवं जनता के बीच सुरक्षा कीट वितरण कर किया गया।
0 Comments