राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान गोल्डन पीकॉक अवार्ड से सम्मानित हुए रांची के हर्षवर्धन कुमार

 

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान गोल्डन पीकॉक अवार्ड 

से सम्मानित हुए रांची के हर्षवर्धन कुमार







    समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रांची के हर्षवर्धन कुमार को वर्ष 2020 के राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान गोल्डन पीकॉक अवार्ड्स से सम्मानित किया गया । सम्मान समोराह का आयोजन एमवीएलए ट्रस्ट द्वारा आज दिनांक 29 नवंबर 2020 को वर्चुअल माध्यम से किया गया। हर्ष बीआईटी मेसरा में पांचवे वर्ष के छात्र हैं और राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एस.एस) से पिछले चार वर्षों से जुड़े हुए हैं। समाज को बेहतर बनाने के लिए वह विभिन्न अभियानों जैसे रक्त दान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, यातायात जागरूकता अभियान, ग्रामीण शिक्षा इत्यादि क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी हर्ष लगातार फेस मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण, रक्तदान शिविर, जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम चला रहे हैं। ज्ञात हो कि छात्र हर्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना बीआईटी ने वर्ष 2019 में बिहार में आये बाढ़ के लिए 584 किलोग्राम राहत सामग्री भेजी, जिसके लिए उन्हें रांची सांसद संजय सेठ, छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं संरक्षक सुचिता सिंह ने सम्मानित भी किया। हर्षवर्धन को वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय छात्र संसद का झारखंड राज्य-समन्यवक भी बनाया गया है। अपनी सफलता का श्रेय हर्ष एन.एस.एस बीआईटी मेसरा के कार्यक्रम समन्यवक(राष्ट्रपति से सम्मानित)डॉ ओम प्रकाश पांडेय एवं अपने को माता पिता को दिया एवं रांची सांसद संजय से छात्र क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक सुजीता सिंह के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments