सिविल सोसाईटी के संतोष
अग्रवाल जी को धन्यवाद :
राष्ट्र निर्माण सेना
आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्र निर्माण सेना के अध्यक्ष अमृतेश पाठक, शक्ति ब्रिगेड की प्रभारी सुनीता सिंह,अध्यक्ष प्रमिला उरांव , यूथ ब्रिगेड के विजय गिरी और कुलदीप दुबे के द्वारा रांची शहर के वार्ड नं 37 के मलार कोचा में लगभग दो सौ बुजुर्गों,महिलाओं,बच्चों के बीच कम्बल और गर्म कपड़े का वितरण किया गया।
पूरे कार्यक्रम में झारखंड सिविल सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य आर पी शाही ,रांची इनर व्हील की श्रीमती अंजना वर्मा और रेणु सिंह का बहुत बड़ा योगदान और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके अलावा झारखंड सिविल सोसायटी के संतोष अग्रवाल का भी विशेष रूप से राष्ट्र निर्माण सेना ने धन्यवाद दिया है जिन्होंने सैकड़ों लोगों को कंबल उपलब्ध कराया।
राष्ट्र निर्माण सेना हमेशा गरीबों के सेवा में कार्य करता रहेगा।
0 Comments