झारखंड स्थापना दिवस के दिन झारखंड के
आदिवासी मूलवासी जनाअधिकार मंच के लौह
पुरुष का दाह संस्कार हुआ : आजम
आदिवासी मूलवासी जन- अधिकार मंच के संस्थापक डॉक्टर आर.पी. साहू के निधन। नामकुम श्मशान घाट स्वर्णरेखा मेैं उनके बड़े पुत्र सागर कुमार ने दाह संस्कार किया । डॉक्टर आर.पी. साहू आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच के संस्थापक के अलावा गोस्सनर महाविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष के पद पर थे । संत जेवियर कॉलेज के खड़िया के प्रध्यायक साथ- साथ रांची विश्वविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक रहे। छोटानागपुर लॉ कॉलेज के सचिव पद पर विराजमान थे। डॉक्टर आर पी साहू ने झारखंड अलग राज्य बनने के बाद आदिवासी मूल वासियों के लिए उनके हक अधिकारों के लिए आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच बनाने का काम किया इस मंच से झारखंड के तीन करोड़ आबादी के शिक्षित लोगों के लिए किसान मजदूर के लिए आंदोलनरत और आंदोलन के माध्यम से उनकी आवाज को उनके अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। डॉक्टर आर पी साहू झारखंड के आदिवासियों मूल वासियों के आत्मा बन चुके थे ।उनके देहांत से पूरे झारखंड के आदिवासी मूलवासी दुख प्रकट करते हैं। डॉक्टर आर पी साहू के दाह संस्कार में पूर्व गृहमंत्री भाई सुबोध कांत सहाय, राजू महतो, आजम अहमद ,धर्म दयाल साहू, इशरत आलम ,जीतू साहू , डाक्टर त्रिवेणी साहू ,राजेंद्र प्रसाद, अनथन लकड़ा ,रवि पीटर ,सुबोध दांगी, नंद किशोर साहू ,डॉक्टर राम प्रसाद ,अजय सिंह ,केडी सिंह, पंकज कश्यप ,प्रेम शाही मुंडा, अजय भूत कुमार, दिनेश महतो, रामप्रसाद , झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष धर्म दयाल साहू के अलावे कई गणमान्य व्यक्ति दाह संस्कार में सम्मिलित है
नोट: - kal 11 baje C.P.I OFFICE में शोक सभा रखा गया है।इसमें सभी शुभचिंतको को आमंत्रित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी धर्म दयाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच ने दी है।

0 Comments