राज्य सभा सांसद रामचंद्र सिंह जी को राष्टीय अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड के "जदयू " नेताओं ने बधाई दी है

राज्य सभा सांसद रामचंद्र सिंह जी को राष्टीय 

अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड के "जदयू " 

नेताओं ने बधाई दी है




झारखंड प्रदेश जनता दल(यू) के नेताओं ने जनता दल(यू)के सांसद, राज्यसभा रामचन्द्र प्रसाद सिंह जी को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पटना में मिलकर बधाई दिये।
बधाई देने वालों में झारखंड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सालखन मुर्मू, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार, मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय, श्रीमती सुमित्रा मुर्मू, प्रदेश सचिव अखिलेश राय, रामाकांत मंडल, राजनारायण पटेल, चन्द्रधर सिंह चुन्नू, हारून रशीद शामिल थे।
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार एवं मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय ने कहा कि श्री आर सी पी सिंह जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झारखंड में संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
नेताओं ने एक अनुभवी संगठन कर्ता के हाथ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देने के लिए बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी से मिलकर आभार प्रकट किया । उक्त आशय की जानकारी श्रवण कुमार महासचिव सह प्रवक्ता जदयू, झारखंड ने दी है।

Post a Comment

0 Comments