छात्र क्लब के स्वयंसेवक अस्मित कुमार का जन्म दिवस मनाया गया

छात्र क्लब के स्वयंसेवक अस्मित कुमार 

का जन्म दिवस मनाया गया






   आज दिनांक 15 जनवरी 2021 को छात्र क्लब के स्वयंसेवक अस्मित कुमार का जन्म दिवस महोत्सव क्लब के अध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा एवं संरक्षक सुमित कुमार साहू के नेतृत्व में तीन चरणों में धूम धाम से मनाई गई। पहले चरण में गरीब,जरूरतमंद, सफाईकर्मी, रिक्शा चालक के बीच मास्क, सैनिटाइजर, ब्रेड,बिस्कुट, गमछा आदि वितरण ,दूसरे चरण में पौधारोपण एवं तीसरे चरण में भजन कीर्तन आयोजन की गई।मौके पर क्लब के संरक्षक सुमित कुमार साहू ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। लोग अपने जन्मदिवस पर फालतू खर्च ना करें जरूरतमंदों की सेवा कर खुशियां मनाएं। चंचल सिन्हा ने नाश्ते वितरण करते हुए खान-पान,रहन-सहन की जानकारियां दी। राजेश कुमार सिन्हा ने गर्म वस्त्र एवं गमछा वितरण करते हुए स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी।कुमारी अनिता, विकास कुमार सिन्हा एवं कोमल पोद्दार के निर्देशन में भजन कीर्तन प्रस्तुत की गई। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व कंप्यूटर शिक्षा परियोजना के प्रबंध निदेशक चंचल सिन्हा,हर्षित मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव विकास कुमार सिन्हा, वैष्णवी कंप्यूटर के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार सिन्हा एवं बेटी कल्याण गृह उद्योग के प्रोजेक्ट निदेशक कोमल पोद्दार ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन रातू रोड, पिस्का मोड़,बैंक कॉलोनी सरोवर नगर में किया गया।

Post a Comment

0 Comments