सामाजिक दूरी का करें पालन : कामिनी सिंह

 सामाजिक दूरी का करें पालन : कामिनी सिंह







आज दिनांक 21 मार्च 2021को पहाड़ी टोला स्थित नारी सेना के प्रदेश आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह के अध्यक्षता में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संपन्न हुआ। इस मौके पर सेना के संस्थापक भवानी सिंह, संरक्षक शिव किशोर शर्मा, मीडिया प्रभारी अनुपमा सिंह, आई.टी.संयोजक कामिनी सिंह मौजूद थे।सामाजिक दूरी का पालन करते हुए फगुआ गीत,नाच गान,रंग,अबीर,पुआ,पकवान का महिलाओं एवं पुरुषों ने भरपूर आनंद लिया। अनुपमा सिंह के देखरेख में महोत्सव में उपस्थित लोगों ने चुटकुला एवं भोजपुरी गीत गाए। कामिनी सिंह ने कहा सामाजिक दूरी का करें पालन साथ ही लोगों को कादो,कीचड़ से बचने एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां भी दी।सेना की ओर से मुहल्ले में मास्क, सैनिटाइजर, बैंडेज, साबुन आदि वितरणकर महोत्सव की समाप्ति की गई।इस महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से नारी सेना के संस्थापक भवानी सिंह, संरक्षक शिव किशोर शर्मा, कुमारी अनिता,राकेश चौधरी, जयबिंदा देवी, अनीता खलखो, ममता देवी, सोनालिका कुमारी,कल्याणी देवी,रूपा देवी,रुद्र प्रताप सिंह,कमला विश्वकर्मा,सुमन देवी, राखी राय, संध्या देवी, रीना देवी, मयंक राज सिंह ,गीता देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments