डोर-टू-डोर सर्वे के समय लक्षण वाले व्यक्तियों को तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध कराते हुए अनिवार्य रूप से की जाये उनकी जांच

डोर-टू-डोर सर्वे के समय लक्षण वाले 

व्यक्तियों को तत्काल मेडिकल किट 

उपलब्ध कराते हुए अनिवार्य रूप 

से की जाये उनकी जांच


प्रयागराज(राम आसरे)। मंत्री, जल शक्ति(सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री प्रयागराज डाॅ0 महेन्द्र सिंह शनिवार कोे प्राथमिक विद्यालय दादूपुर, तहसील सोरांव पहुंचकर वहां बैठक करते हुए गांव में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों के बारे में जानकारी ली। बैठक में प्रभारी मंत्री ने निगरानी समिति के सदस्यों से डोर-टू-डोर सर्वे कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के समय जो भी लक्षण वाले व्यक्ति मिले, उनको तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध कराते हुए उनकी जांच भी अनिवार्य रूप से करायें। उन्होंने कहा कि कोई भी घर छूटने न पायें। कहा कि जितने ही अच्छे ढंग से सर्वे का कार्य किया जायेगा, उतने ही अच्छे ढंग से कोविड के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने आशा बहुओं एवं एनएनएम से मेडिकल किट की दवाईयों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जिनकों भी मेडिकल किट दी जाये, उनको दवाओं के उचित प्रकार से खाने के बारे में भी अनिवार्य रूप से बताया जाये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अनिवार्य रूप से राशन उपलब्ध कराया जाये, कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाये। इस अवसर पर विधायक सोरांव जमुना प्रसाद सरोज, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चैधरी, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रभाकर राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments