2,जून, पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा
आचार्य जी की पुण्यतिथि मनाई गई
श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेश एवं उपदेश
सदा ही हमारे जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत : सुनील
आज दिनांक 2 जून 2021 को पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेश एवं उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं सुनील कुमार साहू ने किया। पहले सत्र में क्लब के सभी स्वयंसेवकों ने पंडित श्रीराम शर्मा जी के जीवन इतिहास पर वार्तालाप किया।दूसरे सत्र में क्लब के सभी स्वयंसेवकों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जन जागरण के माध्यम से उनके उपदेशों को पहुंचाया। सुनील कुमार साहू ने कहा श्रीराम शर्मा आचार्य जी 15 वर्ष की उम्र से 24 वर्ष के बीच प्रतिवर्ष 24 लाख बार गायत्री मंत्र का जाप किया, पंडित मदन मोहन मालवीय ने उन्हें यगोपवित्र संस्कार कर गायत्री मंत्र की दीक्षा दिलाई।वही शिव किशोर शर्मा ने कहा श्री राम शर्मा जी का जन्म 20 सितंबर 1911 को उत्तर प्रदेश में हुआ था, उनके पिता का नाम पंडित रूप किशोर जी शर्मा एवं पत्नी का नाम भगवती देवी शर्मा था। वे प्रसिद्ध समाज सुधारक, महान दार्शनिक,युगदृष्टा,सुप्रसिद्ध लेखक एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक थे।
रेखा कुमारी,सुजाता भगत,रीना सिंह,कुमारी पूनम कामिनी सिंह ने भी उनके संदेश एवं उपदेशों को बतलाया।
भक्ति गीत द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
0 Comments