शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए करें साइकिलिंग : शिव किशोर

शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ 

रहने के लिए करें साइकिलिंग : शिव किशोर






   3 जून 2021 को छात्र क्लब पर्यावरण मंच की ओर से विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल चलाने के लिए जागरूकता अभियान कोकर एवं रातू रोड में चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण मंच के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक सुनील कुमार साहू,एवं कुमारी पूनम ने किया। शिव किशोर शर्मा ने कहा विश्व में प्रतिवर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूकता करना। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना चाहिए।साइकिल चलाने से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। सुनील कुमार साहू ने कहा साइकिलिंग सेहत के लिए फायदेमंद है, इससे शरीर में ताजगी भी बनी रहती है। कुमारी पूनम ने कहा पर्यावरण को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए साइकिल अवश्य चलाएं, साइकिलिंग से शरीर में इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है। करण कुमार ने कहा पूर्णरूप से मोटर,वाहनों आदि पर निर्भर रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल अवश्य चलाएं वही कुणाल कुमार ने कहा परिवहन का सबसे सुलभ,सरल एवं सस्ता साधन है साइकिल, साथ ही यह पर्यावरण मित्र भी है। पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने एवं प्रतिदिन साइकिल चलाने का संकल्प लेकर कार्यक्रम समापन की गई।

Post a Comment

0 Comments