डॉक्टर्स डे मनाई गई डॉ.अभिषेक कुमार रामाधीन सम्मानित

डॉक्टर्स डे मनाई गई डॉ.अभिषेक कुमार 

रामाधीन सम्मानित







आज दिनांक 1 जुलाई 2021 को छात्र क्लब चिकित्सक मंच के तत्वावधान में क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में पौधारोपण, गरीब,जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, कच्चा अनाज वितरणकर एवं प्रसिद्ध नाक,कान,गला एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक कुमार रामाधीन जी को आर.एम.डी.ए. भवन पिस्कामोड़,इटकी रोड में सम्मानित कर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाई गई।इसके पूर्व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर विधान चंद्र रॉय जी के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें याद किया गया।क्लब के मुख्य संयोजक संतोष कुमार ने देश के महान चिकित्सक डॉ.बिधान चंद्र रॉय जी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा ये पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री थे। इनकी जन्म तिथि एवं पुण्य तिथि दोनों 1 जुलाई ही थी।उनकी स्मृति मे ही पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1जुलाई को मनाई जाती है।वही शिव किशोर शर्मा ने कहा डॉक्टर भगवान के दूसरे रूप हैं इनका सम्मान करना चाहिए। माता पिता जन्म देते हैं लेकिन डॉक्टर हमें जीवनभर तंदुरुस्त रखते हैं। संजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन ने कोरोना काल में अपनी जान को खतरे में डालकर मरीजों की इलाज कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया।हम ऐसे सभी डॉक्टरों को नमन करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार साहू ने किया।आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से सुनीता चौधरी, आकाशदीप भारती,अरुण कुमार, विकास कुमार वेदांत, संजय कुमार विश्वकर्मा,कुमारी पूनम,खुशबू पटेल, नीरज शर्मा आदि शामिल थे।
कोरोना काल में मरीजों की चिकित्सा करते हुए अनेक डॉक्टरों का निधन हुआ।उन डॉक्टरों को स्मरण करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन धारणकर ईश्वर से प्रार्थना कर कार्यक्रम की समापन की गई।

Post a Comment

0 Comments