एक दिवसीय करमा महोत्सव सह झूमर प्रतियोगिता पटेल मैदान ,सन्हा ,उरदा ,में मनाया गया

एक दिवसीय करमा महोत्सव 

सह झूमर प्रतियोगिता

 पटेल मैदान ,सन्हा ,उरदा ,

में मनाया गया













ब्यरो चीफ - कुन्दन कुमारकी रिपोर्ट
टंडवा:- प्रखंड में सन्हा उरदा के ग्रमीणों द्वारा करमा महोत्सव का आगाज़ किया गया, प्रतिवर्ष की भांति ,पांचवां करमा महोत्सव मनाया गया ,मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधानसभा के बीजेपी के लोकप्रिय विधायक किसुन कुमार दास,विशिष्ट अतिथि आजसू ,मनोज चंद्रा ,उतरी क्षेत्र के जिला परिषद दुलार साव , कबरा पंचायत मुखिया उपेंद्र यादव ,सांसद प्रतिनिधि ईशवर दयाल पांडे,आजसू पार्टी के पोकला उर्फ कसियाडीह पंचायत के पंचायत समिति समाज सेवी महेश महतो ,द्वारा करमा महोत्सव का शुभारंभ किया गया ।
इस एक दिवसीय करमा महोत्सव का संचालन सुमन भारती द्वारा किया गया सिमरिया विधायक द्वारा प्रोग्राम के लिए स्टेज का शिलान्यास किया गया और पटेल मैदान को सुंदरी के रूप में बनाया जायेगा एंव ग्राम -उरदा में पुल का समस्या है उसे अगले वर्ष के पहिले हीं निर्माण के लिए घोषणा किया गया ।
करमा महोत्सव में झूमर के लिए नाच गाना हेतु भाग लिए गए 1.अकल करमाली ग्राम जोरदाग से 2.भोला महतो ,जयनाथ महतों ग्राम बराडीह से 3.हरिलाल महतो बिहारी महतो,गुड़ु महतो,ग्राम -पतरा से 4.रामेश्वर महतो ,परमेश्वर महतो ग्राम खाद्यया से 5.बनोधि महतो, ग्राम - सन्हा से 6.उमेश और बासुदेव ,ग्राम- बकछोमा से 7.बिनोद राम ग्राम उरदा से 8. रजक मियाँ हीरालाल साव ग्राम नयखाप से टीमो द्वारा प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया जिसमें अपने लोक संस्कृति पर्व का लोक गीतों के साथ धूम-धाम से झूमर का कला से अयोजन किया गया तथा करमा पूजा की एक एतिहासिक के रूप में ग्राम सन्हा, उरदा के ग्रमीणों द्वारा करमा पूजा का अयोजन किया जाता है ।
इस एतिहासिक त्योहार में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में ,जिला महामंत्री मितलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष, गोविंद तिवारी,प्रमोद सिंह,महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बेबी देवी,अमित सिंह तथा आजसू के प्रखंड अध्यक्ष विकास पांडे,जिला प्रधान चन्द्रेश साहू ,बनवारी साव, प्रयाग राम,जयंती देवी,यदि समाज सेवी लोंग उपस्थित थें । झूमर प्रतियोगिता में भाग लिए कलाकारों को धोती, साड़ी दिया गया और पुरस्कृत किया गया ।
करमा पूजा के आयोजन कार्यकर्ता अध्यक्ष सुनील कुमार महतो,सचिव मोहन महतो, सह सचिव प्रकाश महतो,लालो महतो ,कोषाध्यक्ष अशोक महतो ,बिनोद महतो ,संरक्षक मुनेश्वर महतो ,संचालक राजेश कुमार महतो ,व्यस्थापक सोमार महतो, बिनोद महतो,तथा सदस्यगण ,सुरेंद्र महतो ,राजू कुमार ,सुरेश महतो, झमन महतो, बिनोद बिहारी संतोष कुमार यदि द्वारा करमा महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments