बाढ़ पीड़ित नाविकों को संस्था ने बांटा राशन किट

बाढ़ पीड़ित नाविकों को संस्था ने बांटा राशन किट



  वाराणसी (राम आसरे)। रविवार को काशी के रामापुरा स्थित एक कॉलेज के प्रांगण में गंगा घाट के सैकड़ों नाविको को राशन किट बांटा गया।मेकिंग द डिफरेंस और डोनेट कार्ट के तत्वाधान में गंगा घाट के बाढ़ पीड़ित नाविकों को 5 किलो चावल 10 किलो आटा ढाई किलो दाल 1 किलो धनिया 1 किलो चीनी 1 किलो नमक तेल चाय हल्दी मसाला सहित 25 किलो राशन का किट वितरित किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रदेश सचिव प्रिंस चौबे ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गंगा नदी में आये बाढ़ के कारण गंगा तट पर बसे नाविकों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। ऐसे नाविक परिवारों को राहत दिलाने के उद्देश्य से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा के निर्देश पर वाराणसी के गंगा घाट के सैकड़ों नागरिकों को राहत सामग्री धरती बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप से डॉक्टर इफ्तेखार जावेद राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र की मंत्री उमा बानो उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान में संस्था के दिनेश विश्वकर्मा, पिंटू राजभर, सनी प्रजापति, अजय चौबे, प्रिंस चौबे आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।।

Post a Comment

0 Comments