दुर्गा पूजा समिति सेरनदाग का किया गया पुनर्गठन
टंडवा(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग स्थित बाजार टाँड मैदान में दुर्गा पूजा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक बालेश्वर प्रसाद साहू एवं संचालन उत्तम प्रसाद साहु ने किया। बैठक में पिछले वर्ष का आय- व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा पुरानी कमिटी को भंग करते हुए नया कमिटी गठित किया गया। गठित कमिटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष फुलचंद साहु, उपाध्यक्ष हीरालाल साहु, सचिव दीपक कुमार कश्यप, उपसचिव झमन प्रसाद साहु, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ साहु,मिडिया प्रभारी मनोज कुमार साहु संरक्षक मंडली में विशुन प्रसाद,बालेश्वर प्रसाद ,बालदेव प्रसाद,रामलखन प्रसाद,बिमल साहु,त्रिवेणी साहु,बोधन साहु, महेश साहु,निर्मल साहु, बजरंगी प्रसाद साहु, मोहन कुमार,शुभम कुमार, गौतम साहु,केवल साहु,सुरेश साहु, बिनोद साहु ,पारष गुप्ता,तथा मनोज साहु को रखा गया। साथ हीं बैठक में रूप से दिलीप कुमार पाठक, सीताराम साहु,मो रफूल अंसारी,उपमुखिया रामवतार राम, वीरेन्द्र गंझू,महेश वर्मा, सीताराम साहु,समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Comments