जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का बैठक संपन्न,फाउंडेशन के नए पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत : सुचिता सिंह

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का बैठक

 संपन्न,फाउंडेशन के नए पदाधिकारियों का 

हुआ भव्य स्वागत : सुचिता सिंह










आज दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को सुकुरहुटू ( कांके) स्थित पंचायत सचिवालय सभागार में झारखंड प्रदेश जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में फाउंडेशन के अध्यक्ष सुचिता सिंह की अध्यक्षता में जनसंख्या समाधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सुचिता सिंह ने देश के अंदर गुणात्मक रूप से बढ़ रहे जनसंख्या पर चिंता जताते हुए जल्द से जल्द देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की जरूरत एवं जनसंख्या विस्फोट से देश को होने वाले नुकसान पर अपना विचार लोगों से साझा किए।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सह फाउंडेशन के प्रदेश सह संयोजक हरिनाथ साहू ने कहा जनसंख्या नियंत्रण से ही हमारा देश भारत आत्मनिर्भर बन सकता है देश के अंदर जिस प्रकार तेज गति से बेरोजगारी, महंगाई एवं अपराध बढ़ रहा है उसे रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून सख्ती से लागू करना होगा।इसके लिए बहुत जल्द ही फाउंडेशन की ओर से देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को एक लाख पत्र भेजा जाएगा।
संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश रुसिया,फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता संपति देवी,रीता खत्री, उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,स्वयंसेवक वनिता मेहता, प्रभात भूषण,कंचन रानी, चंदा देवी, भाजपा नेता मनोज राम, प्रदीप ठाकुर, दीपक दास, उपमुखिया बेनी राम महतो, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, मनीष कुमार ने भी अपना-अपना विचार रखें संगोष्ठी के पूर्व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर भव्य रुप से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments