चडरी सरना समिति ने प्रेस वार्ता में कहा : ज़तरा
एवं छठ महोत्सव पर सरकार के गाइड लाईन
का शक्ति से पालन किया जाएगा
आज दिनांक 8/11/2021 को चडरी सरना समिति के सामुदायिक भवन (अखाड़ा) में महा पर्व छठ पूजा महोत्सव एवं रांची जतरा की तैयारी की जानकारी हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष श्री सबलू मुंडा ने किया। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के पूजा समिति अध्यक्ष श्री सबलू मुंडा चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा चडरी सरना समिति के मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता संबोधित किया। छठ महापर्व एवं जतरा महोत्सव की तैयारी को देखते हुए पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा एवं चडरी सरना समिति के मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी छठ महापर्व एवं जतरा महोत्सव को सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन (कोविड 19)का निर्देशों का शक्ति से पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रांची नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि सभी छठ तालाबों की साफ सफाई शीघ्र करें। छठ घाटों के चारों ओर लाइट एवं जनरेटर की व्यवस्था करें।तालाबों के पानी की मात्रा को देखते हुए तालाबों के चारों ओर बांस की बैरेकेटिंग किया जाए ताकि किसी भी प्रकार का आकसमिक दुर्घटना ना हो। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि छठ तालाबों में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा छठ घाट में स्वास्थ्य कर्मियों की भी तैनाती की जाए। यातायात विभाग से मांग करते हुए कहा कि छठ के पहले एवं दूसरे अर्धय के दिन तालाबों के मुख्य मार्गों पर किसी भी तरह के छोटी एवं बड़ी वाहनों का प्रवेश बंद करें। तालाबों में अधिक पानी को देखते हुए नाव एवं NDRF की टीम को तैनाती किया जाए। साथ ही साथ चडरी सरना समिति के द्वारा तालाब के चारों ओर लाइट एवं फूलों से सजाया जाएगा। भगवान भास्कर की प्रतिमा लगाया जाएगा। तालाब के मुख्य प्रवेश द्वार पर फूलों का तोरण द्वार बनाया जाएगा।साथ ही साथ दूसरे अर्धय के दिन शाम 5:00 बजे पहनो के द्वारा पूजा पाठ कर पूरे विधि विधान रिति रिवाज परंपरा के साथ रांची कोल जतरा का आयोजन किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के मुख्य संरक्षक श्री जितेंद्र सिंह चडरी के पहान गुड्डू पहान कोषाध्यक्ष राजेश मुंडा विकी मुंडा शंकर लिंडा सबलू खान आदि उपस्थित थे।
0 Comments