पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों का शोषण पर
सरकार कार्रवाई करें-रामप्रकाश तिवारी
स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मांग करते हुए कहा है कि झारखंड राज्य में पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा अपने कर्मचारियों का आर्थिक शोषण करने के उनके आपराधिक कृत्यों पर झारखंड सरकार के श्रम नियोजन विभाग,पीएफ विभाग तत्काल सभी पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों का सर्व ,भौतिक सत्यापन करके उनके वेतन भत्ता की जांच करके झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी भत्ता वेतनमान,भत्ता देने के लिए विभागीय कार्रवाई करें। प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकांश पेट्रोल पंप मालिकों ने विगत कई वर्षों से कम वेतन पर कर्मचारियों से काम करवा रहे हैं उन्हें किसी तरह का भत्ता का भुगतान नहीं कर रहे हैं उसपर श्रम नियोजन मंत्रालय, पीएफ डिपार्टमेंट द्वारा नजरंदाज करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है सरकार को जनहित में कार्रवाई करना चाहिए। पेट्रोल पम्प मालिकों की कमाई बढ़ गई है करोड़ों के चल अंचल मंहगे कार के मालिक हैं कार से चलते है दुसरी तरफ पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़ती मंहगाई में कम वेतन पर अपने परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाई हो रही है आज भी कर्मचारी साइकिल में चल रहे है।
पेट्रोल पंप प्रतिठानो में तत्काल सरकार सर्व कराकर सभी कर्मचारियों को पेट्रोल पम्प एजेंसी से उचित वेतनमान,भत्ता का भुगतान कराने की सरकार तत्काल कार्रवाई करें।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रकाश तिवारी ने कहा है कि आगामी झारखंड विधानसभा-2024 में स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी पेट्रोल पम्प में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सरकार के द्वारा वेतन देने की कार्रवाई किया जायेगा। यह जानकारी रामप्रकाश तिवारी
प्रदेश अध्यक्ष,स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी, झारखंड,राॅंची ने दी है।
0 Comments