सुनीता चौधरी को क्लब ने किया सम्मानित : शिव किशोर शर्मा

सुनीता चौधरी को क्लब ने किया 

सम्मानित : शिव किशोर शर्मा










छात्र क्लब पर्यावरण मंच के संरक्षक सुनीता चौधरी को मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष झारखंड बनाए जाने पर आज पाहन टोली गाड़ीगांव कोकर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुनीता चौधरी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया,साथ ही पाहन टोली में गरीब जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर,ब्रेड बिस्कुट आदि वितरणकर खुशियां भी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा सुनीता चौधरी को उनके सामाजिक कार्य को देखते हुए ट्रस्ट ने प्रदेश अध्यक्ष झारखंड बनाया है।क्लब इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। क्लब के संरक्षक महेश चंद्रा ने कहा क्षेत्र की बहुत सारी समस्याओं का निदान मानवाधिकार संगठन द्वारा भी संभव है, सुनीता चौधरी जी से आग्रह है लोगों की समस्याओं को जाने और उसका समाधान करें। सुनीता चौधरी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कुमारी पूनम ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख समीम आलम, संस्थापक अवतार परवाना एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी एवं के उनके प्रति आभार जताई।आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से आर.भारती,रूपांजलि शर्मा, आभा कुमारी,

राजू महतो,युवराज पासवान, कुमारी पूनम,राज वर्मा, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments