दो दिलों को मिलाना सबसे बड़ा पुण्यकर्म : सुरेश टोप्पो

दो दिलों को मिलाना सबसे बड़ा पुण्यकर्म : सुरेश टोप्पो





















आज 17 दिसंबर 2021 को झारखंड पड़हा विकास समिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष दीपक तिर्की के अगुवाई में गुड्डू सरना स्थल रातू,रांची में 11 जोड़ी सामूहिक शुभ विवाह सरना विधि विधान से बाजे गाजे के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यअतिथि आदिवासी छात्र संघ के उपाध्यक्ष सुरेश टोप्पो,विशिष्ट अतिथि छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,झारखंड पड़हा विकास समिति बाजरा के सचिव प्यारू उरांव एवं इस क्षेत्र के गणमान्य बंधुगण विशेषरूप से मौजूद थे।मौके पर सुरेश टोप्पो ने वर वधुओं को लंबी उम्र एवं सुखमय जीवन की कामना की एवं कहा दो दिलों को मिला सबसे बड़ा पुण्यकर्म है।इस विवाह आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।वही क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं प्यारू उरांव ने भी वर वधुओं को नए वर्ष एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पाहन पुजारी ने सरना प्रार्थना एवं भक्तिमय गीत द्वारा विवाह संपन्न कराई।

11,जोड़ी जिनकी शुभविवाह संपन्न हुई,

मनोज उरांव संग रौशनी टोप्पो,मंटू उरांव संग संगीता उरांव,विशुन उरांव संग संतोषी उरांव,दुर्गा उरांव संग गीता उरांव
शेखर उरांव संग सीता उरांव, शंकर सिंह संग विनीता उरांव, चारों उरांव संग पंची उरांव,महेश उरांव संग सुकरमनी उरांव,राजु उरांव संग सोनामनी उरांव,मुनू उरांव संग अंजू उरांव एवं संजय उरांव संग उपासनी तिर्की। धन्यवाद ज्ञापन झारखंड पड़हा विकास समिति गुड्डू के सचिव मनोज उरांव ने किया।
आज के इस वैवाहिक यज्ञ को सफल बनाने में जयललिता उरांव,चारों उरांव,जयंती उरांव,किशोर उरांव, धर्मदेव उरांव,सोमेश उरांव, भुगलू पहान,जॉनसन तिर्की,अशोक तिर्की, सुनीता उरांव,मातिया उरांव,अरुण उरांव,किशोर उरांव, सुनील उरांव,रतिनाथ उरांव,विष्णु उरांव,विनय उरांव,सतीश उरांव,सुनील कच्छप,नितेश तिर्की आदि आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





Post a Comment

0 Comments