विधायक प्रतिनिधि की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलनकारियों ने निकाला आक्रोश रैली
शशि पाठक
टंडवा(चतरा) एनटीपीसी प्रबंधन के विरुद्ध विगत 331 वें दिन से आंदोलित भूरैयतों का आक्रोश चरम पर देखा जा रहा है।इसी बीच मंगलवार को भाकपा माले के नेता बीएन सिंह ने अपना समर्थन देते हुए लोगों को संबोधित किया। वहीं हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने सिमरिया विधायक के प्रतिनिधि पर छेड़छाड़ और बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तारी को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए पूरे टंडवा का भ्रमण कर "विधायक-सांसद मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन विधायक प्रतिनिधि को अविलंब गिरफ्तार करो" कहते हुए पैदल मार्च कर आक्रोश रैली निकाला गया। अपने संबोधन में बीएन सिंह ने कहा कि यह आंदोलन अब और भी व्यापक होगा,पूरे झारखंड हीं अब आक्रोश रैली पूरे देश में चलाया जाएगा। वहीं स्थानीय विधायक किशुन दास द्वारा अपने प्रतिनिधि प्रकाश पाठक के बचाव में कुत्सित प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सामुहिक रूप से घोर निंदा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ व बलात्कार करने प्रयास मामले पर काफी प्रयास के बाद स्थानीय थाना द्वारा कांड संख्या 201/2021 दर्ज कर ली गई है।इस आक्रोश रैली में भाकपा माले के नेता पैरु प्रताप, चंद्रदेव साहू ,उपेंद्र यादव, समिति के संयोजक कृष्णा साहू, खादिम रसूल, मोहम्मद रफीक अंसारी, महेश प्रसाद ,जागेश्वर दास,मोहम्मद मासूम, मनीर आलम,फोटोया देवी,अनशन कारी राजमणि देवी ,धूपिया देवी, शकुन देवी सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।
0 Comments