आम्रपाली में अवैध उगाही का मास्टरमाइंड उमेश यादव पुलिस के पकड़ से अब भी है बाहर

आम्रपाली में अवैध उगाही का मास्टरमाइंड उमेश

 यादव पुलिस के पकड़ से अब भी है बाहर


                                        










धर्मेन्द्र पाठक
चतरा : टीपीसी ऊग्रवादी समर्थक सह शांति संचालन समिती का सरगना उमेश यादव आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जबकी उमेश यादव पिता यमुना प्रसाद यादव शांती सह संचालन समिती का मुख्य सदस्य एवं एनआईए के मुख्य आरोपी बिंदु गंझू का रायट हैण्ड था। वहीं टीपीसी के दूसरे नम्बर पर विराजमान ऊग्रवादी का आज भी करीबी माना जाता है। बताते चकें कि उमेश यादव पर टंडवा थाना व लावालौंग थाना में 22/18, 41/18, 94/18, 90/18, 82/18, 11/18 समेत कई मुकदमा दर्ज है। बावजूद वह आज तक पुलिस की पकड से बाहर कैसे है। यह आश्चर्य की बात है। विश्वस्त सूत्रों की अगर मानें तो उमेश यादव के 22/18 मुकदमा को एनआईए टेक ओभर की है। बताते चलें कि आम्रपाली कोल परियोजना खुलने से पहले उमेश यादव होन्हे स्कुल में एक पारा शिक्षक था। परियोजना शुरू होने के समय शांति सह संचालन समिति का मुख्य सदस्य था, जो समिति आम्रपाली परियोजना में ऊग्रवादयों के लिए लेभी भराती थी। उसी बिच में सीसीएल का नौकरी भी उमेश यादव ले लिया। लेकिन उमेश शांति सह संचलन समिती का सदस्य बना रहा और उग्रवादियों के लिए समिति के नाम पर उगाही करता रहा।हालांकि 2018 में 22/18 मुकदमा समेत कई मुकदमा होने के बाद शांति सह संचलन समिति के सदस्य जमींदोज हो गए। कई को एनआईए ने गिरप्तार कर लिया। लेकिन संचालन समिति का मास्टरमाईंड उमेश यादव की गिरप्तारी नहीं हो सकी। इसी बिच में 22/18 मुकदमा में उमेश यादव ने बेल ले लिया। लेकिन आज भी उसपर उपरोक्त कई मुकदमा उसपर आज भी है। जिसमें उसने बेल तक नहीं लिया और मजे में रोज डियूटी भी कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments