समाज के सभी लोग खुशहाल रहें : महेश चंद्रा

समाज के सभी लोग खुशहाल रहें : महेश चंद्रा












आज दिनांक 2 फरवरी 2022 को श्याम मित्र मंडल,उपभोक्ता अधिकार संगठन,छात्र क्लब ग्रुप, श्री श्री छठ पूजा स्वागत समिति जूमारपुल,प्रगति प्रतीक क्लब आदि विभिन्न सामाजिक,धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रसिद्ध समाजसेवी महेश चंद्रा ने अपना जन्म दिवस गरीब जरूरतमंद,मजदूर एवं आम जनता के बीच कंबल, मास्क,साबुन,बिस्कुट,चिप्स आदि वितरणकर एवं केक काटकर नायक टोली बूटी रांची में मनाया।इस अवसर पर छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक राज वर्मा,भाजपा नेता युवराज पासवान,राजू महतो,पीयूष रंजन, राकेश सिंह,पायल सोनी,मंटू दुबे,संजय सिंह लल्लू, गगन शर्मा,विनोद वर्मा,कुमारी पूनम,नीलम शर्मा,विकास चौबे एवं क्षेत्र के गण्यमान बंधुगण मौजूद थे।मौके पर महेश चंद्रा ने कहा समाज के सभी लोग खुशहाल रहे यही हमारी ईश्वर से कामना है।जरूरतमंदों के बीच खुशियां लाकर आज मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है।मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं हर उत्सव जरूरतमंद लोगों के बीच ही मनाएं और उनके आवश्यकताएं की पूर्ति करें।राज वर्मा ने उनके सुखमय जीवन,लंबी उम्र एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर की प्रार्थना की एवं कहा उत्सव में रक्तदान,वृक्षारोपण,जरूरतमंद लोगों को सहयोग करना भी एक पुण्यकर्म है,वही शिव किशोर शर्मा ने अभी के हालात को देखते हुए खान-पान,रहन-सहन की जानकारियां एवं स्वास्थ्य संबंधित टिप्स देकर महोत्सव की समापन किए।सांसद संजय सेठ,मुनचुन राय, प्रेम वर्मा,विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, राजीव रंजन मिश्रा,डॉ राजेश कुमार गुप्ता,उत्तम यादव,रवि कांत सिंह,झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज रांची जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने भी महेश चंद्रा जी के जन्मदिवस पर उन्हें लंबी उम्र एवं सुखमय जीवन के लिए टेलिफोनिक शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments