जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदु नव वर्ष के शुभ अवसर पर महाआरती का आयोजन

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदु

 नव वर्ष के शुभ अवसर पर महाआरती का आयोजन













2 अप्रैल को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में रांची जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में भारतीय हिंदू नव वर्ष रांची पिस्कामोड़ स्थित शिव मंदिर में एवं हटिया चांदनी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में महाआरती कर पूरे धूमधाम से मनाई गई।महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरणकर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गई,साथ ही लोगों के बीच यह संदेश दिया कि अब हर वर्ष इसी दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ हम सभी नववर्ष मनाएंगे और यह संस्कृति हम आने वाले अपने पीढ़ियों को भी सिखाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश्वर दयाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संपत्ति देवी,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह,उपाध्यक्ष पूनम सिंह, प्रदेश संयोजक नीतू सिंह, मंदिर के पुरोहित मिथिलेश्वर मिश्रा, हटिया के जुझारू एवं सामाजिक कार्यकर्ता राम मनोज साहू, पारस जी,अभिनव कुमार,प्रवीण ओझा,कमला देवी,शीला देवी,कमला कुमारी,सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष भाई उपस्थित रहे।सभी ने नव वर्ष मनाने के साथ-साथ जल्द ही देश में कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून बने इसके लिए जयघोष किया।

Post a Comment

0 Comments