पुर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा की सास कौशल्या देवी का निधन

पुर्व राज्यसभा सांसद 

आर. के. सिन्हा की सास

 कौशल्या देवी का निधन

हरमू मुक्ति धाम में हुआ अंत्येष्टि संस्कार





रांची : आज़ दिनांक 3 अप्रैल 2022 को झारखंड हाईकोर्ट के प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.नंदकिशोर प्रसाद उर्फ नंदू बाबू की पत्नी कौशल्या देवी उम्र 92 वर्ष का निधन आज सुबह 6 बजे हो गया। ज्ञातव्य हो कौशल्या देवी के बड़े दामाद आर.के. सिन्हा पूर्व राज्यसभा सांसद सह भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं, साथ ही उनके बड़े पुत्र स्व.पी.के. प्रसाद झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता रहे हैं।

आज संध्या 5:30 बजे उनका अंतिम संस्कार हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि पुत्र विकास किशोर प्रसाद ने दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद, आरके सिन्हा, जस्टिस अमरेश्वर सहाय, ए. के.कश्यप,अधिवक्ता अभय शंकर दयाल, डॉ.प्रणव कुमार बब्बू,प्रत्युष कुमार,रजत कुमार,आयुष कुमार समेत अन्य परिजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments