सरहुल पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देता है : राकेश चौधरी

सरहुल पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन 

का संदेश देता है : राकेश चौधरी









आज दिनांक 04.04.2022 को प्रकृति पर्व सरहुल के शुभअवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े सुभाष चंद्र बोस क्लब,छात्र क्लब के संरक्षक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में दलादिली चौक एवं कटहलमोड़ स्थित शंकर चौक मे सेवा शिविर आयोजित कर सरहुल शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के बीच शर्बत,चना, मास्क एवं सैनिटाइजर आदि वितरण किया गया।मौके पर राकेश चौधरी ने कहा प्रकृति पर्व सरहुल झारखंड राज्य के आदिवासियों एक प्रमुख एवं मुख्य पर्व है जो हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देता है।यह उत्सव चैत्र महीने के तीसरे दिन चैत्र शुक्ल तृतीया को धूमधाम से मनाया जाता है।यह पर्व नये साल की शुरुआत का प्रतीक है।आज के सेवा शिविर में मुख्यरूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमित सिंह,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक नीरज चौधरी,संजीव चौधरी,सामाजिक कार्यकर्ता पंकज शाहदेव,संजीव तिवारी,अमित गोप,परमेश्वर गोप,गोविंद कुमार,उदय शंकर सिंह,ओमश्री,जितेंद्र सिंह,मुन्ना कुमार,सतीश कुमार,गोविंद शर्मा, घनश्याम साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments