राष्ट्रीय जनता दल रांची जिला का तीसरा सदस्यता
अभियान कांके रोड गांधीनगर में चलाया गया
रांची,झारखंड प्रदेश में अपने संगठन की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर लगातार सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ा जा रहा है।इस सिलसिले को जारी रखते हुए आज रांची नगर निगम क्षेत्र के कांके स्थित वार्ड नंबर-2 के श्यामनगर में पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार अंसारी एवम जिला सचिव कुमार गौरव के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सदस्यता अभियान चलाया गया।इस आभियान के तहत लगभग 350 लोगों ने पार्टी के निर्देशों पर चलने का निर्णय लिया।आज प्रसिद्ध समाजसेवी गुड्डू करमाली ने भी अपने काफी सहयोगियों के साथ आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की जिसमे गुड्डू करमाली को वार्ड 2 का अध्यक्ष,मुन्ना यादव को उपाध्यक्ष एवम सुनील उपाध्याय को सचिव बनाया गया।
मौके पर गुड्डू करमाली ने राजद में शामिल होने के उद्देश्यों को बतलाते हुए कहा कि माननीय तेजस्वी यादव के कार्यो से प्रभावित होकर मै पार्टी में शामिल हुआ हूँ,अगर वार्ड की जनता मुझे सहयोग करे तो आगामी वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर यहां के मूलभूत समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा।वहीं जिला सचिव कुमार गौरव ने कहा हमारा लक्ष्य है 20 से 25 लाख लोगों को राष्ट्रीय जनता दल से जोड़ना। उन्होंने कहा,आरजेडी पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है।




0 Comments