विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर चलाया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर चलाया 

गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

    

                                                














आज दिनांक 1 मई 2022 को पवनसुत सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड क्लब रोड,रांची एवं छात्र क्लब ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पवनसुत सिक्योरिटी के प्रबंध निदेशक शिव कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,भारतीय जीवन बीमा के डेवलपमेंट पदाधिकारी विकास दास,लायंस क्लब के डॉक्टर दीपक कुमार,वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रजीत यादव, महेश चंद्रा,युवराज पासवान मौजूद थे।डॉ.दीपक कुमार ने गर्मी के मौसम में खान-पान,रहन-सहन की जानकारियां लोगों को दी।इसके पूर्व क्लब रोड,सीरम टोली,सुजाता चौक के निकट जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर,साबुन,डिटॉल,बैंडेज आदि सुरक्षा कीट एवं ब्रेड, बिस्कुट,चिप्स आदि खाद्य सामग्री वितरण किया गया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से समाजसेवी बनारस यादव,राकेश गोयल, ललन कुमार चंद्रवंशी,मनोरंजन सिंह आदि आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments