शिव किशोर शर्मा के निर्देशन में हवाई अड्डे पर तीर्थ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत

 शिव किशोर शर्मा के निर्देशन में हवाई अड्डे 

पर तीर्थ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत


                                                         
                                             










आज दिनांक 07.07.2022 को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के संरक्षक महेश चंद्रा एवं उनकी टीम के उत्कर्ष वैभव,प्रमिला देवी,पीयूष रंजन एव अन्य तीर्थयात्रियों को हरिद्वार,ऋषिकेश आदि धार्मिक स्थलों से वापस लौटने पर रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर शिव किशोर शर्मा के निर्देशन में भव्य स्वागत हुआ।तीर्थयात्रियों ने मनसा देवी,चंडी देवी आदि आदि देवी,देवताओं से देश,राज्य,एवं घर समाज में सुख शांति,अमन चैन के लिए पूजा अर्चना की।तीर्थयात्रा के क्रम में उत्कर्ष वैभव ने श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय संगीत प्रस्तुत किया,वहीं प्रमिला देवी एवं महेश चंद्रा ने जरूरतमंद लोगों के बीच सुरक्षा कीट वितरण किया। हवाई अड्डे पर स्वागत करनेवालों में मुख्यरूप से क्लब के संरक्षक युवराज पासवान,राजू महतो,ऋतुराज वर्षा,हरीनाथ साहू सतीश सिंह,कुमारी बीनू एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments