रांची चिल्ड्रन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में
इलाजरत युग कुमार को नारी सेना और छात्र क्लब
ग्रुप की ओर से आर्थिक मदद की गई
लोहरदगा पावरगंज चौक निवासी योगेश कुमार का पुत्र युग कुमार ,(मरीज) विगत कई दिनों से करमटोली स्थित रांची चिल्ड्रन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉ.शैलेशचंद्र जी के अंडर मे इलाजरत है। मरीज युग कुमार को ब्लड की कमी है। विश्वस्त सूत्रों से पता चलने पर नारी सेना एवं छात्र क्लब ग्रुप की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत मरीज युग कुमार को आर्थिक मदद एवं ईश्वर से जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई।इस मौके पर नारी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह एवं छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा सहित सतीश सिंह,हरिनाथ साहू,नीतू सिंह,सूरज सिंह भवानी, कामिनी सिंह,डॉ.राजेंद्र कुमार हाजरा, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।मौके पर पूनम सिंह ने कहा नारी सेना एवं क्लब द्वारा विगत कई वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है आवश्यकता पड़ी तो जरूरत मंदों को आर्थिक मदद भी की जाती है,वही शिव किशोर शर्मा ने कहा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी एक धर्म है।
0 Comments