भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा की तैयारियां पूरी, झारखंड में 300 पंडालों में होगी पूजा आयोजित : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा

 की तैयारियां पूरी, झारखंड में 300

 पंडालों में होगी पूजा आयोजित :

 डॉ. प्रणव कुमार बब्बू



आईएमए भवन में एबीकेएम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने किया झारखंड में होने वाली पूजा की तैयारियों की समीक्षा

रांची : आज दिनांक 26 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आईएमए में झारखंड में आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर चल रही तैयारी के मद्देनजर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा भगवान चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर राजधानी रांची के 29 भव्य पंडालों समेत झारखंड के लगभग 300 पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा आयोजित की जाएगी। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि भगवान चित्रगुप्त सिर्फ कायस्थों के नहीं वरन संपूर्ण सनातन धर्मावलंबियों के भगवान हैं । मनुष्य के सभी कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त से प्रेरणा लेते हुए समाज के सभी वर्गों में शिक्षा एवं ज्ञान का प्रचार प्रसार होता आया है।

उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया 27 अक्टूबर को राजधानी रांची के 30 स्थानों समेत पूरे झारखंड प्रदेश में लगभग 300 पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा एवं सामुहिक भोज आयोजित की जा रही, जिसमें मुख्य रुप से आईएमए भवन, बिहार क्लब, सहजानंद चौक हरमू,अशोकनगर देवालय, रानी बागान बड़गाई बरियातू, इंद्रपुरी, मेकॉन, अड़गोड़ा, हटिया सिंहमोड़, मोरहाबादी, बरियातू, अरसंडे कांके, शिवपुरी, हिनू, चित्रगुप्त मंदिर धुर्वा समेत 29 स्थानों पर सामूहिक पूजा की जाएगी। आईएमए भवन में पूजा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संजीव कुमार सिन्हा, अनुनय शंकर एवं अजय कुमार ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से पूजा प्रारंभ होगी, तत्पश्चात प्रसाद वितरण 12:30 बजे से एवं तदुपरांत 1:00 बजे से सामुहिक विशाल भोज का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम मध्याह्न 12 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित होगा जिसके मुख्य आकर्षण झारखंड के सुप्रसिद्ध गायक पराग भूषण, आर्यन, गायिका प्रिया, सिम्मी गोस्वामी सहित कई जाने माने कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

आज हुई इस बैठक में डॉ. प्रणव कुमार बब्बू,मुकेश कुमार, डॉ. ए.के. लाल, राजीव रंजन प्रसाद, अजीत सहाय, विजय दत्त पिंटू,सुनील किशोर सिन्हा, अजय कुमार श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, राजू दयाल, प्रवीण सिन्हा, एल.एल.लाल,अजीत सिन्हा,संदीप कुमार, प्रभात सहाय, अनुनय शंकर, सुभाष कुमार, पंकज श्रीवास्तव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, प्रेसिडेंट अशोक कुमार सिन्हा,संजय शौर्य, राकेश रंजन बबलू, राजीव रंजन सिन्हा,संजीव सिन्हा पप्पी, राजीव दयाल,रंजीत बिहारी प्रसाद, मुकेश भारतीय, सूरज कुमार सिन्हा, डॉ.सी. बी. सहाय, निकेश लाल,सुशील कुमार लाल,जयदीप सहाय, अमितेश कुमार वर्मा,आशीष कुमार समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments