मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू ने किया दुर्गा पूजा
पंडाल का उद्घाटन,कहा-असुरी शक्ति को
नष्ट करने का बल दे मां
श्री दुर्गा पूजा समिति,भुतहा तालाब पूजा पंडाल पिछले 1926 से यहां बनती आ रही है। राज्य में हर तरफ नवरात्रि की धूम मची हुई है।सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है। ऐसे में अब विभिन्न पूजा पंडालो का उद्घाटन होना भी शुरू हो चूका है।आज रविवार को श्री दुर्गा पूजा समिति,भुतहा तालाब के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समरोह को संबोधित करते हुए संजय सिंह नें कहा शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा हमेशा दुष्टों का नाश करती है।अध्यक्ष,उमंग सुल्तानिया नें अपने सबोधन में कहां हिन्दू धर्म के शास्त्रों में उल्लेख है की हमें अपने सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना पुरे विधि विधान के साथ ही करनी चाहिए।
आज समिति के पंडाल का उद्घाटन समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू जी,वरिष्ठ संरक्षक उदय साहू,वरिष्ठ अतिथि अजय नाथ सहदेव,अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया,महामंत्री रूद्रप्रताप सिंह,कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह,आयोजक संजय सिंह(लल्लू),मनीष सेठी,रवि कुमार पिंकू,गोपल पारीक नें सयुक्त रूप से फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर समिति के प्राथमेश अग्रवाल,रामनाथ अग्रवाल,दयामनती देवी,श्याम अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल,कुमुद अग्रवाल,बेधनाथ अग्रवाल,प्रीति अग्रवाल,भोलू अग्रवाल,वनीषा अग्रवाल,राज कुमार अग्रवाल, वंदना अग्रवाल,भानु अग्रवाल, अमित किशोर,बम बम गुप्ता,शशि रंजन सिन्हा,राजू अग्रवाल,संजय सिंह लल्लू,विनय सिंह,बबलू वर्मा,नमन भारतीय,करण सिंह,मोहित रजक,शशांक शर्मा,शिव किशोर शर्मा,आकाश रजक,अर्जुन सिंह, रोहन सिंह,आशीष रजक,प्रियांशु वर्मा,सौरव रजक,शेखर रजक, आयुष वर्मा आदि आदि समिति के सदस्यगण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
0 Comments