रांची के सांसद संजय सेठ एवं संदीप वर्मा ने सुरक्षा दस्ता रांची महानगर का किया उद्घाटन

रांची के सांसद संजय सेठ एवं संदीप

 वर्मा ने सुरक्षा दस्ता रांची 

महानगर का किया उद्घाटन






                                            








सुरक्षा दस्ता रांची महानगर के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन मुख्य संरक्षक सांसद श्री संजय सेठ एवं श्री संदीप वर्मा जी के कर कमलों द्वारा रातू रोड चौक में संपन्न हुआ।अपने संबोधन में श्री संजय सेठ जी ने कहा की सुरक्षा दस्ता जिला प्रशासन के सहयोगी के रुप में कार्य करते आ रही है और इस वर्ष भी वह अपने पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कार्य करेगी और सफल एवं सुरक्षित दुर्गा पूजा के आयोजन में अपनी भागीदारी निभाएगी।माता रानी झारखंड वासियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा जी ने बताया कि सुरक्षा दस्ता के लगभग 600 कार्यकर्ता रांची के विभिन्न पूजा पंडालों में अपना योगदान दे रहे हैं सफल एवं सुरक्षित दुर्गा पूजा के आयोजन में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरे रांची शहर में हमारे दस्ता के सदस्य तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से संरक्षक उत्तम यादव,संयोजक रुपेश कुमार चौरसिया,प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा,मिंटू सिंह, दिलीप गुप्ता,शैलेश तिवारी,श्याम राणा,जय श्रीवास्तव,आदित्य सिन्हा,रोशन चौधरी,सागर सिंह, अश्विनी नायक,विकास जयसवाल,इसान वर्मा,शुभम चौधरी,सुभाष राय,काजू वर्मा, रंजीत राय,राहुल सिन्हा, सुबोध कुमार शर्मा उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments