डॉ.अरुण कुमार ने किया सफल सर्जरी,डॉ.किए गए सम्मानित।

डॉ.अरुण कुमार ने किया सफल 

सर्जरी,डॉ.किए गए सम्मानित।








नैसोफेरिंजयल एंजियोफाइब्रोमा से ग्रसित एक मरीज विगत कई दिनों से अपने बेहतर इलाज के लिए अपने पिता के साथ रांची रिम्स हॉस्पिटल सहित अन्य कई अस्पतालों में जानकारी प्राप्त कर रहा था।विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीज के पिता को मुंबई,बेलौर,दिल्ली जैसे बड़े अस्पतालों में बेहतर इलाज करने के लिए सलाह दी। परंतु आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पिता अपने पुत्र की ईलाज बड़े अस्पताल मे करवाने मे असमर्थ था।विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त होने पर मरीज के पिता ने

रांची कांटा टोली स्थित अरुणिमा ई.एन.टी. हॉस्पिटल के डॉक्टर अरुण कुमार (एम.बी.बी.एस, एम.एस,ई.एन.टी.)से संपर्क किया,जहां डॉक्टर अरुण कुमार ने लेजर सर्जरी कर मरीज का सफल ऑपरेशन किया कर मरीज को स्वस्थ किया।आज मरीज पूरी तरह खुशहाल एवं स्वस्थ है।मरीज के पिता ने कहा यह अस्पताल हमारे लिए मंदिर साबित हुआ,वहीं डॉ.अरुण कुमार ने कहा मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरा धर्म है।

मरीज के पिता द्वारा आज अपने पुत्र के स्वस्थ होने की जानकारी छात्र क्लब चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष कुमार जी को दी गई।श्री शर्मा एवं संतोष कुमार ने यह जानकारी प्राप्त होते ही कांटा टोली स्थित अरुणिशा ई.एन.टी.हॉस्पिटल में जाकर डॉक्टर अरुण कुमार को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्रभेंट कर सम्मानित किया और डॉक्टर का हौसला बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments