आज प्रसिद्ध समाजसेवी एवं छात्र क्लब मानव
कल्याण मंच के संरक्षक मनमोहन पांडे द्वारा
छठव्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया
रांची :आज 29 अक्टूबर 2022 को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रसिद्ध समाजसेवी एवं छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के संरक्षक मनमोहन पांडे ने पिस्कामोड़ जतरा मैदान हनुमान मंदिर रोड पांडे निवास के निकट सैकड़ों छठब्रतियों के बीच छठ प्रसाद का वितरण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ रांची ग्रामीण डी.एस.पी.प्रवीण कुमार सिंह जी ने अपने कर कमलों से छठ व्रतियों के बीच प्रसाद वितरण कर किया।इस मौके पर समाजसेवी नदकिशोर सिंह चंदेल,बैजू सोनी,अमृतेश पाठक,शिव किशोर शर्मा,अमित राज ठाकुर,कुमुद झा,पायल सोनी,सीमा मिश्रा,विजय पांडे,शशि पांडे,विद्या पांडे,मंजू पांडे,पुष्पा देवी,गणेश महतो, अरुण कुमार तिवारी,प्राशु कुमार माही तिवारी,अभिमन्यु कुमार यादव आदि श्रद्धालुगण मौजूद थे।यह जानकारी समाजसेवी शिव किशोर शर्मा ने दी है।
0 Comments